Tuesday, February 19, 2013

Admission form Information...

केंद्रीय विद्यालय ए एम सी में कक्षा 1 में प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन फार्म  प्रत्येक कार्यदिवस में विद्यालय से दोपहर 1:30 से 3 बजे तक प्राप्त किये जा सकते हैं। 
तथा पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन फार्म प्रत्येक दिन दोपहर 1:30 से 3 बजे तक प्राथमिक विभाग में जमा किये जा सकते हैं। 
 अंतिम तिथि- 10 मार्च 2013     उम्र- 5 से 7 वर्ष के बीच (31-3-2013 को)

संलग्नक-  1) नियमानुसार सेवा प्रमाण पत्र (यदि माता या पिता सरकारी सेवा में हैं)
                 2)  जन्म-प्रमाण पत्र
                ३) स्थानीय निवास का प्रमाण ( जैसे राशन कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)

Monday, October 8, 2012

अभिभावक - शिक्षक  संगोष्ठी  केंद्रीय विद्यालय  ए0 एम0 सी0  (प्राथमिक संभाग)  में  दिनांक  11-10-2012(गुरूवार)  को दोपहर 1 बजे 
से होगी।   कृपया 1 बजे से पहले आने का कष्ट न करें। 
उपस्थित होकर अपने  बच्चे के बेहतर सर्वांगीण विकास में सहायता करने का कष्ट करें।
धन्यवाद।  
दिनांक 08-10-2012  और  10-10-2012  को फीस जमा की जाएगी। 
समय - प्रातः 8:30 तक     स्थान- विद्यार्थी की कक्षा में। 
कक्षा 1 & 2 के लिए - Rs.720/-     
 कक्षा 3,4 & 5 के लिए - Rs.870/-
असुविधा से बचने के लिए कृपया समय और तारीखों का ध्यान रखें।
धन्यवाद।

Thursday, September 13, 2012

SA-1 परीक्षाएँ  दिनांक 14-9-2012 शुक्रवार से प्रारम्भ हो रही हैं। 
सभी परीक्षार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं। BEST  OF  LUCK.
हिन्दी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन आगामी शनिवार (15-9-12) को न होकर बाद में होगी। इसकी सूचना प्रार्थना सभा में सभी को दे दी जायेगी।

Wednesday, August 22, 2012

FA -2  मूल्यांकन कार्य प्रगति पर है,  तथा कल दिनांक 23-12-2012 (गुरूवार) को दोपहर 12:30 से 1:30 तक प्राथमिक संभाग में शिक्षक-अभिभावक सम्मलेन  (PTA meeting) आयोजित की जा रही है। 
सभी अभिभावकों से निवेदन है कि समय पर अवश्य उपस्थित होकर अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास में भागीदार बनें।    धन्यवाद एवं शुभ-कामनाएं।

Sunday, July 22, 2012

FA- 1 Exams 2012

प्रिय विद्यार्थियों  एवं अभिभावकों,

दिनांक 27 जुलाई से विद्यालय में FA-1 परीक्षाएं प्रारम्भ हो रही हैं।
हमारी शुभ-कामनाएं आपके साथ हैं। 
सभी परीक्षार्थी अच्छे से अभ्यास करें और अच्छे अंक/ग्रेड प्राप्त करें।

आपका शुभेच्छु -
राजीव पाण्डेय